वाराणसी, अगस्त 19 -- वाराणसी। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स समन्वय समिति के सदस्यों ने बुधवार को चार सूत्री मांगों के समर्थन में कैंट प्रधान डाकघर पर प्रदर्शन किया। एक जनवरी, 2026 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ न देने की निंदा की गई। प्रदर्शन में डाक, आयकर विभाग, खादी ग्रामोद्योग आयोग, बीएसएनएल समेत कई विभागों के पेंशनरों ने भाग लिया। नेशनल को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन (एनसीसीपीए) के आह्वान पर प्रदर्शन में वेतन संशोधन में देरी की स्थिति में अंतरिम राहत और 50 प्रतिशत डीए को मूल वेतन /पेंशन में विलय करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, बीएसएनएल के पेंशनभोगियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। समिति के अध्यक्ष गौतम कुमार बरुआ ने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 मार्च, 2025 को पेंशन ...