कैंट थाने में पुलिसकर्मियों का जांचा गया स्वास्थ्य
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। कैंट थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण के उद्देश्य से रविवार सुबह नि:शुल्क ब्लड चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में थाना प्रभारी से लेकर चौकी प्रभारियों तथा दर्जनों पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई। कैंप को लेकर पुलिसकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। डॉ. अर्पित चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में फ्रेंचाइज ओनर लाल पैथ की टीम ने पुलिसकर्मियों के ब्लड से संबंधित विभिन्न जांचें कीं। टीम मैनेजर पीयूष उपाध्याय, निखिल व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। शिविर के दौरान लगभग 80 पुलिसकर्मियों का नि:शुल्क ब्लड चेकअप किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.