शाहजहांपुर, जून 3 -- शाहजहांपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) टीम ने मंगलवार को शाहजहांपुर कैंट परिसर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) आपूर्ति का शुभारंभ किया। इसके साथ ही कैंट क्षेत्र के कुछ हिस्सों में पीएनजी की नियमित आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक गैस सेवा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में हिंदुस्तान पेट्रोलियम सीजीडी विभाग के कार्यकारी निदेशक अनुज मेहरोत्रा, चीफ जनरल मैनेजर अनिमेष कुमार सिन्हा, जनरल मैनेजर पी. आनंद विक्टर सहित कंपनी और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एचपीसीएल अधिकारियों ने बताया कि पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के तहत रेती, नई बस्ती, तारीन टिकली, सुभाषनगर, गढ़ीपुरा, लोक विहार, वसंत विहार और कैंट क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है।...