देहरादून, मार्च 21 -- नवरात्रि के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कैंट विधानसभा अंतर्गत वार्ड 3, कैहरीगांव में शनिवार को सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता शामिल हुए और श्रद्धापूर्वक कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के तृतीय दिवस मां चन्द्रघंटा के स्वरूप में आई कन्याओं का विधि-विधान से चरण प्रक्षालन, तिलक, मौली एवं चुनरी अर्पित कर पूजन किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि कैंट विधानसभा में 11 हजार कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत प्रतिदिन लगभग 1500 कन्याओं का पूजन किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सभासद कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.