देहरादून, जून 16 -- देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून कैंट क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट के समाधान के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश दिए हैं। कैंट युवा समिति के प्रवीण कुमार जोशी के पत्र पर मंत्री ने बीजापुर डैम से पेयजल आपूर्ति को दोबारा बहाल करने की संभावनाओं का तकनीकी परीक्षण करने को कहा है। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि कैंट क्षेत्र में गर्मियों में पानी की किल्लत बढ़ जाती है और लोग निजी टैंकरों पर निर्भर हैं। पूर्व में 30-40 वर्षों तक बीजापुर डैम के शोधित जल से यहां सुचारू आपूर्ति होती थी, इसलिए जनहित में इस व्यवस्था को पुनः संचालित करना बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...