कैंट क्षेत्र को 48.44 करोड़ की 23 विकास योजनाओं की सौगात
नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून की कैंट विधानसभा क्षेत्र में 48.44 करोड़ रुपये की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 29.41 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और 19.03 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। कोलागढ़ में आयोजित जनसभा में उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए आठ घोषणाएं भी कीं।सड़क, पानी और शिक्षा मुख्यमंत्री ने शास्त्रीनगर नाले के पुनर्निर्माण को जल्द स्वीकृति देने और हरवंश कपूर राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में उपलब्ध भूमि पर राजकीय डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कांवली रोड के चौड़ीकरण और लोक निर्माण विभाग के माध्यम से पांच करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़कों के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने यमुना कॉलोनी के वार्ड 23,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.