देहरादून, फरवरी 10 -- भाजपा महानगर संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ महेश पांडे ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत से दिल्ली स्थित सरकारी आवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कैंट के चुनाव नहीं होने के मुद्दे और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पूर्व सीएम को अवगत करवाया कि करीब चार साल पहले पूर्व छावनी परिषद क्लेमेनटाउन और अन्य कैंट को भी लोकल बॉडी में विलय का गजट नोटिफिकेशन किया गया था। उसके बाद से लगातार राज्य सरकार शहरी विकास विभाग और कैंट बोर्ड अधिकारियों की विलय को लेकर बैठकों का दौर शुरू हुआ। उसके बाद फाइनल ड्राफ्ट तैयार होकर रक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भेजा गया था। लेकिन आज भी रक्षा मंत्रालय निर्णय नहीं ले पा रहा है। लगातार वेरी बोर्ड का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है। ना ही...