कैंट के सभी 64 बूथों पर प्रभारी का मनोनयन
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा कैंट मंडल कार्यालय रामगढ़ में मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें सभी 64 बूथ अध्यक्ष की सहमति के बाद मन की बात को लेकर रामगढ़ कैंट मंडल के सभी 64 बूथों में बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की गई। सुशांत पांडेय ने कहा कि बूथ प्रभारी अपने-अपने संबंधित बूथों पर भाजपा के नीति सिद्धांतों को प्रभावी तरीके से रखेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों भाजपा से जुड़ सके। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सके। बैठक में मुख्य रूप से राजीव रंजन प्रसाद जिला मिडिया प्रभारी, नगर महामंत्री सौरभ जयसवाल, कार्यालय मंत्री अमर भारती, मनोज सिंह, आईटी सहसंयोजक अमर कुमार, नगर मंत्री आकाश गुप्ता, आईटी संयोजक रोशन कुमार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.