कानपुर, मई 16 -- कानपुर। छावनी परिषद ने कैंट के सिविल इलाके में खुले चट्टा संचालकों को बेदखली का नोटिस दिया गया। इस समस्या को चट्टा संचालकों ने पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया को बताई। रघुनंदन समर्थकों के साथ सीईओ स्टीफन पीडी से मिले और कहा कि वर्षों से काबिज चट्टा संचालकों को कहीं पर स्थापित करें, तब तक काबिज रहने दें। गंदगी फैलाते हैं तो वह संचालकों का साथ न देंगे। इस पर सीईओ ने विचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देते समय पार्षद पति सुमित तिवारी भी रहे। यह भी पढ़ें- चकरपुर मंडी में सचिव से मिल सपाइयों ने दिया ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...