मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- बुढ़ाना। शराब के ठेके पर कैंटीन चलाने वाले वृद्ध को रास्ते में रोक कर 21 हजार की नगदी व साइकिल लूटने तथा विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शामली जनपद के गांव डांगरोल निवासी जयप्रकाश पुत्र टीकाराम ने पुलिस को बताया कि उसका 60 वर्षीय भाई नरेश गांव राजपुर छाजपुर में शराब के ठेके पर कैंटीन चलाता है। वह रात्रि 10 बजे कैंटीन बंद कर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। जब वह कृष्णा नदी के पुल पर पहुंचा, तो गांव राजपुर छाजपुर निवासी ग्रामीण व दो अज्ञात व्यक्तियों ने नरेश को रोक लिया और उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। जब नरेश ने विरोध किया तो धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे नरेश अचेत होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर उससे 21 हजार रुपये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.