अमरोहा, फरवरी 26 -- कैंटीन संचालक को गोली मारने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को पुलिस ने कैंटीन संचालक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुमराला निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला तिगरी मार्ग पर पक्के पुल पर शराब की दुकान के पास कैंटीन चलाता है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह कैंटीन पर मौजूद था। बताया जाता है कि तभी वहां पहुंचे कुछ युवकों से भूपेंद्र का किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक युवक ने भूपेंद्र की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। चपेट में आकर भूपेंद्र घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.