बगहा, मार्च 16 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज जंक्शन पर रेल यात्रियों को भोजन तथा नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए खुले रिफ्रेशमेंट रूम में महज 10 दिनों के लिए रसोई गैस बचा हुआ है। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक तथा दो के बीच में स्थित रिफ्रेशमेंट रूम में रेल यात्रियों को भोजन तथा नाश्ता की उपलब्धता कराई जाती है। संचालक पप्पू कुमार ने बताया कि यदि इस बीच में कमर्शियल रसोई गैस की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तब उनके समक्ष कैंटीन बंद करने की विवशता होगी। उन्होंने बताया कि उनके पास कमर्शियल रसोई गैस का डबल कनेक्शन है और आपूर्ति बंद होने के पहले उन्होंने गैस ले लिया था।इसी वजह से रेल यात्रियों को लगभग अगले 10 दिनों तक भोजन तथा नाश्ता उपलब्ध कराने में कोई परेशानी नहीं होगी। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले से कमर्शियल रसोई गैस की आपूर्ति पर पूर्णत: रोक लगा दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.