औरैया, मार्च 31 -- ककोर, संवाददाता। चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज में सिक्कों के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। घटना में पुलिस अधीक्षक के रसोइए को चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के रसोइया अरुण कुमार अपनी पत्नी और बच्चे के साथ डॉक्टर को दिखाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। पर्चा बनवाने के बाद उन्हें छुट्टे के रूप में एक-एक रुपये के नौ सिक्के दिए गए। इसके बाद अरुण कुमार कैंटीन पर सामान लेने पहुंचे, जहां उन्होंने वही सिक्के दिए। आरोप है कि कैंटीन संचालक ने सिक्के लेने से इनकार कर दिया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कैंटीन संचालक की पत्नी व उसके भाई ने अरुण कुमार के साथ मारपीट कर दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और जांच शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.