कैंटीन में फ्रीजर में कॉकरोच, मरीजों की सेहत से खिलवाड़
लखनऊ, जून 26 -- केजीएमयू के शताब्दी फेज-2 की कैंटीन में मरीजों और तीमारदारों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां खाने-पीने की वस्तुएं रखने वाले फ्रीजर के अंदर कॉकरोच टहलते हुए दिखाई दिए। शुक्रवार को फ्रीजर में मौजूद कॉकरोच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैंटीन की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शताब्दी फेज-1 और फेज-2 को जोड़ने वाले रैंप के पास कैंटीन है। इसमें रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और कर्मचारी खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं। कई बार मरीजों के लिए भी यहीं से खाद्य सामग्री ले जाई जाती है। ऐसे में फ्रीजर में रखे सामान पर कॉकरोच की मौजूदगी से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है.
कॉकरोच से कुछ नहीं होता कैंटीन के कांच वाले फ्रीजर में केक, पेटीस, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.