बलरामपुर, अप्रैल 4 -- तुलसीपुर, संवाददाता। नवीन कृषि उत्पादन मंडी स्थल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार मामला मंडी परिसर स्थित कैंटीन की नीलामी प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें पारदर्शिता न बरतने और नियमों की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता रमेश चंद्र गुप्त ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को शिकायत दी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी प्रकरण दर्ज कराया।शिकायत में कहा गया है कि कैंटीन संचालन के लिए नियमानुसार सार्वजनिक निविदा जारी कर इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे जाने चाहिए थे, किंतु मंडी सचिव द्वारा बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया अपनाए ही कैंटीन आवंटन कर दिया गया। आरोप है कि यह प्रक्रिया गुपचुप तरीके से कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पूरी की गई। मामला सामने आ...