जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चल रहे कैंटीन को खाली कराने के लिए सोमवार को पहुंचे मजिस्ट्रेट और पुलिस बल कैंटीन में ताला लगा होने के कारण वापस लौट गए। हाईकोर्ट के आदेशानुसार कैंटीन पर याचिकाकर्ता को कब्जा दिलाना था। जबकि अभी कैंटीन किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है। जिस व्यक्ति के द्वारा कैंटीन चलाया जा रहा है, उसे प्राचार्य ने विगत 10 अप्रैल को नोटिस देकर 11 अप्रैल की शाम 4 बजे तक खाली करने को कहा था। कैंटीन संचालक खाली करने की बजाय कैंटीन बंद करके चला गया। इधर सोमवार को मजिस्ट्रेट फोर्स के साथ कैंटीन खाली कराने पहुंचे। उनके साथ कब्जा पाने वाला व्यक्ति भी था, लेकिन कैंटीन में ताला लगा देख मजिस्ट्रेट प्राचार्य डॉ. संजय कुमार के पास पहुंचे। करीब दो घंटे तक बैठकर वे विचार करते रहे और उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.