नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। मोरना स्थित नोएडा रोडवेज बस डिपो में कैंटीन खोलने के लिए लोगों के पास मौका है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि टेंडर खुलने के बाद जानकारी मिलेगी कि कितने आवेदन हुए हैं। उन्होंने कहा कि कैंटीन के लिए डिपो में काफी स्थान है। यहां से बसों में रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में कैंटीन संचालन को मुनाफा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...