पौड़ी, नवम्बर 23 -- बीआर मॉडर्न पब्लिक स्कूल पौड़ी में रविवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी और कॉमर्स ट्रेड फेयर का आयोजन हुआ। मॉडलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर स्कूल की आधुनिक टेक्निकल लैब की भी शुरूआत हुई। लैब का बतौर मुख्य अतिथि डीईओ माध्यमिक पौड़ी आरएस नेगी और डा सतीश चंद्र पंत ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। बीआर मॉडर्न स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने आधुनिक टेक्निकल लैब मे नेचुरल पद्धति को आधुनिक वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ना, गेमिंग टीचिंग जो कि आधुनिक समय में बच्चों को मोबाइल की दुनिया से बाहर लेके आएगा सहित पर्यावरण सुरक्षा ऊर्जा के नए स्रोत, कृषि पर आधारित मॉडल बनाएं। इसके साथ ही वन्य जीव संरक्षण आदि के भी मॉडल बच्चों ने प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि डीईओ माध्यमिक आरएस नेगी ने बच्चों की रचनात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.