मुरादाबाद, फरवरी 3 -- दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम फसियापुरा के समीप कैंटर व पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया । जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया है। थाना क्षेत्र के फसियापुरा के समीप मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे काशीपुर की दिशा से आ रही पिकअप व डूंगरपुर की दिशा से जा रही कैंटर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद राह से गुजर रहे रहागीरों ने पिकअप में फंसे चालक दिलशाद निवासी सकरपुर थाना रजबपुर को निकाला और तत्काल इलाज के भेज दिया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसको डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया ।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.