कैंटर से टकराई बस, बाल-बाल बचे यात्री
बुलंदशहर, मार्च 31 -- थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव वाजिदपुर के निकट निजी बस में पीछे से आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। जिसमें बस के पीछे का हिस्सा और कैंटर वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में 20 से 25 लोग सवार थे। गनीमत रही कि उनमें से किसी को चोट नहीं आई। वळीं कैंटर चालक और हेल्पर भी बच गए। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच कर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। थाना खुर्जा देहात प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कैंटर और निजी बस की टक्कर हुई थी। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.