फरीदाबाद, अप्रैल 14 -- पलवल, अजित कुमार। सदर थाना अंतर्गत चालक ने कैंटर में लदा कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम के फरुखनगर के रहने वाले विशालदीप भारद्वाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका टाटा कैंटर उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला मोहम्मद आमिर चलाता है। 11 अप्रैल को इस गाड़ी में नेस्ले कंपनी का 691 पेटी सामान फरुखनगर से आगरा की आर्मी कैंटीन के लिए लोड किया गया था। 12 अप्रैल को जब गाड़ी रास्ते में थी, तो मालिक विशालदीप ने जीपीएस के जरिए देखा कि गाड़ी पलवल के बहरौला गांव स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के पास काफी देर से खड़ी है। जब उन्होंने आमिर से फोन पर संपर्क किया, तो उसने पहले बाजार में होने का बहाना बनाया और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। कुछ देर बाद चालक ने खुद फोन कर मालिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.