कैंटर व ट्रक की भिड़ंत में किशोर की दर्दनाक मौत, चालक घायल
अलीगढ़, जून 20 -- लोधा के जतनपुर चिकावटी कट के पास हुआ हादसा, कैंटर के केबिन में फंसा किशोर लोधा, संवाददाता। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि किशोर कैंटर की केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शिवा का पारिवारिक विवरण जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र निवासी दिनेशचंद कैंटर चालक हैं। वह गुरुवार को गाजियाबाद से सामान लादकर फिरोजाबाद जा रहे थे। उनके साथ उनका 17 वर्षीय बेटा शिवा भी था, जिसे वह गाजियाबाद स्थित अपनी ससुराल से साथ लेकर लौट रहे थे। बताया जाता है कि गुरुवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे जब उनका कैंटर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.