अमरोहा, अप्रैल 8 -- गजरौला। कैंटर व कंटेनर की टक्कर लगने पर आग लग गई। कंटेनर में भरी ई-रिक्शा जल गईं। दोनों वाहनों के चालक-परिचालकों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। वहीं आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने टीम किसी तरह आग पर काबू पाया। थाना पुलिस को हाईवे पर यातायात सुचारू रखने के काफी मशक्कत की। हादसा बुधवार की सुबह तड़के हुआ। दिल्ली की दिशा से ई-रिक्शा से भरा कंटेनर मुरादाबाद की दिशा में जा रहा था। चालक ने उसे हाईवे किनारे रोक दिया। कुछ समय बाद पीछे से आ कैंटर ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के चालक-परिचालकों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। हाईवे पर दो वाहनों में आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए यातायात बंद हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किसी तरह यातायात...