अमरोहा, अप्रैल 2 -- गजरौला, संवाददाता। 78 पशुओं के पैर बांधकर कैंटर में भूसे की तरह भरकर ले जाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने हाईवे पर कैंटर को पकड़ लिया। पशुओं को मोहम्मदाबाद गोशाला में कैंटर से उतारा गया तो 44 पशु मृत मिले। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मुरादाबाद से कैंटर में भरकर 78 पशुओं को हापुड़ जिले की ओर ले जाया जा रहा था। इस बीच गजरौला में बृजघाट पुलिस चौकी के पास चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने कैंटर रुकवा लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को कैंटर में पशुओं के भरे होने की जानकारी हुई। पुलिस के मुताबिक पशुओं के पैर बांधकर भूसे की तरह ठूसकर भरा गया था। कैंटर को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोहम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.