हापुड़, जून 21 -- थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शुक्रवार को मेरठ हापुड़ बाईपास के पास से पशुओं से भरे एक कैंटर को पकड़ा है। कैंटर में 35 भैंस और 7 कटरे भरे हुए थे। ठूंस ठूंस कर पशुओं के भरे होने के कारण एक भैंस की मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पशुओं को बुलंदशहर रोड स्थित एस पशुवधशाला में ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पुलिस टीम मेरठ हापुड़ बाईपास पर ग्राम मुरादपुर कट के पास चेकिंग कर रही थी। यह भी पढ़ें- पशु क्रूरता मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार इस दौरान पशुओं से भरा एक कैंटर आता दिखाई दिया। कैंटर की जांच करने पर देखा गया कि भैंसों और कटरों को ठूस ठूस कर भरा हुआ है। भैंसे सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। जांच करने पर पता चला ...