कैंटर में पीछे से घुसी टैक्सी, तीन घायल
रामपुर, मई 30 -- बिलासपुर। दिल्ली से उत्तराखंड जा रही एक टैक्सी कार शनिवार सुबह नैनीताल हाईवे पर नया गांव बाईपास के पास आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि तीनों यात्रियों ने सीट बेल्ट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी विजेंद्र सिंह रावत अपने मित्र हरीश सिंह रावत और जगदीश सिंह के साथ दिल्ली में एक समारोह में शामिल होने गए थे। शनिवार सुबह तीनों टैक्सी कार से वापस उत्तराखंड लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रक की टक्कर से बेलगाड़ी सवार पिता-पुत्र गंभीर घायल, बैल की मौत जैसे ही उनकी कार नैनीताल हाईवे स्थित नया गांव बाईपास के पास पहुंची, तभी अचानक कार आगे चल रहे एक कैंटर में पीछे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.