कैंटर-बस की भिडंत में घायल आदित्य ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ा
बागपत, मार्च 29 -- बड़ौत। बड़ौली गांव के पास शनिवार की दोपहर सीएनजी से भरे कैंटर में रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार थी। जिसमें एक पहलवान की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हुए थे। घायलों में शामिल आदित्य ने रविवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही आदित्य की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। शनिवार को लोनी से सवारी लेकर आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस बड़ौली गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक सीएनजी के कैंटर से टकरा गई थी, जिसमें राज्य स्तरीय पहलवान जावेद निवासी सरुरपुर की मौत हो गई थी, जबकि जावेद के दोस्त आदित्य निवासी सरुरपुर समेत एक दर्जन यात्री गंभीर रूप में घायल हुए थे। घायल आदित्य का मेरठ के निजी अस्प्ताल में उपचार चल रहा था, जहां रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.