बुलंदशहर, जून 22 -- नेशनल हाईवे 334 गांव सेंगड़ा पीर के पास एक सड़क हादसा हो गया। एक कैंटर ने बैल-बुग्गी में टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत हो गई, जबकि बैल गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय भोपाल सिंह पुत्र किशनपाल निवासी टीचर्स कॉलोनी गुलावठी के रूप में हुई है। भोपाल सिंह मूल रूप से गांव कैथाला के निवासी थे। लंबे समय से वह गुलावठी में रह रहे थे। सोमवार शाम वह अपनी बुग्गी में चारा रखकर गांव कैथाला से घर की तरफ आ रहे थे। गांव सेंगड़ा पीर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे कैंटर ने बुग्गी में टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर में भोपाल सिंह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल गुलावठी ले जाया गया। जहां से भोपाल सिंह को हापुड़ रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में भोपाल सिंह ने दम तो...