कैंटर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की हुई मौत
एटा, अगस्त 4 -- कस्बा रिजोर के पास कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई साथी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। थाना निधौली कलां के गांव मुखरना निवासी शिवम (22) पुत्र उमाकांत साथी रंजीत के साथ बाइक से मंगलवार शाम को गांव जा रहे थे। कसबा रिजोर के पास पहुंचे। वही पर कैंटर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.