नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट इलाके में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर फुटपाथ पर चढ़ गया, जिससे वहां सो रहे पांच लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले में लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इलाके में बड़ी संख्या में बेघर लोग फुटपाथ पर सोते हैं। हादसे के समय चावल से लदा कैंटर हमीदपुर गांव से खारी बावली जा रहा था। निगमबोध घाट के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया और वहां सो रहे लोगों को कुचल दिया।घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर ने तीन घायलों को एलएनजेपी अस्पताल और दो को ट्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.