चम्पावत, अक्टूबर 6 -- टनकपुर। टनकपुर-बनबसा हाईवे में एक कैंटर ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में छह युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ कर कैंटर सीज किया है। सभी घायल अजमेर, राजस्थान के रहने वाले हैं। टनकपुर-बनबसा हाईवे में बिचई के पास बीते पांच अक्तूबर की रात सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के छह युवक कार से धारचूला से वापस लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...