हाथरस, अप्रैल 17 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर एलसीकेडी डिग्री कॉलेज के निकट शुक्रवार को कैंटर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कुछ लोग आगरा की तरफ से ई-रिक्शा में बैठकर अलीगढ़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में एलसीकेडी डिग्री कॉलेज के निकट कैंटर ने ई-रिक्शा में टक्कर में टक्कर मार दी। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। हादसे में विजय, संगीता निवासीगण खेड़ा परसौली, रामेश्वर निवासी नगला ओझा, सुभाष निवासी लोहेटा खुर्द घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उनका उपचार किया। हालत में सुधार होने पर चिकित्सक ने उन्हें घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.