रामपुर, जुलाई 23 -- शामली जनपद के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुडेट निवासी सुरेंद्रदत्त का भतीजा नितीश कुमार 12 जुलाई को कैंटर लेकर बरेली की तरफ जा रहा था। आरोप है इस दौरान रामपुर जनपद के शहजादनगर क्षेत्र के धमोरा चौकी अंतर्गत आगे चल रहे वाहन चालक के अचानक ब्रेक लगाने से टक्कर हो गई। जिसके बाद घायल को जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख हायर सेंटर दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान नितीश कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद अब इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...