हापुड़, जनवरी 9 -- थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गन्ना यार्ड के निकट एक कैंटर के नीचे कुचलने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि सिंभावली में दिल्ली मुरादाबाद स्थित गन्ना यार्ड के निकट रहने वाले पितांबर सिंह का डेढ़ वर्ष का बेटा रोहन शुक्रवार की शाम को घर के बाहर खेल रहा था। तभी लकड़ी से भरा एक कैंटर आया और बैक करते समय उसके पिछले टायर के नीचे रोहन आ गया। बच्चे को लेकर परिवार के लोग अस्पताल के लेकर गए लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई। बच्चे की मौत होने से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.