संभल, नवम्बर 14 -- गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-गवां मार्ग पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव सेतुआ निवासी गौरव (25) पुत्र शीशपाल बाइक से निजी कार्य के लिए बबराला जा रहा था। इसी दौरान मेंहुआ हासनगंज के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि वही तेज रफ्तार वाहन करीब 200 मीटर आगे बढ़ने के बाद एक अन्य बाइक में भी जा टकराया, जिस पर मेंहुआ हासनगंज निवासी देवकीनंदन और वदन सिंह सवार थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ल...