हाथरस, फरवरी 26 -- सादाबाद। सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव टीकैत के निकट बुधवार की शाम को कैंटर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एबुलेंस के जरिए युवक को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, श्री नगर धनौटा बल्देव मथुरा निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार पुत्र राजवीर सिंह सादाबाद के गांव टीकैत से होकर अपने गांव की ओर लौट रहा था तो इसी दौरान सादाबाद के गांव टीकैत के पास ही एक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। एबुलेंस के जरिए उसे सादाबाद सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पर मृतक के प...