मेरठ, जनवरी 10 -- परतापुर बाईपास स्थित डुंगरावली गांव के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कैंटर ने ओवरटेक के दौरान बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सरूरपुर थाना क्षेत्र के गोटखा गांव निवासी 37 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र केंद्रे सिंह परतापुर स्थित दयाल फर्टिलाइजर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से कंपनी जा रहा था। जब वह परतापुर बाईपास पर डुंगरावली गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक कर उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोनू को पर्ल्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मां, पत्नी और दो बेटों का रो-रोकर...