बरेली, जून 27 -- भमोरा।बरेली-बदायूं हाइवे पर तेज रफ्तार कैंटर ने दो बाइकों को रौंद दिया, जिसमें गल्ला व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। चालक कैंटर छोड भाग गया।गांव खुली निवासी पूर्व प्रधान राम मोहन मौर्य ने बताया कि उसका छोटा भाई नारद मुनि मौर्य 46 वर्ष शुक्रवार की सुबह बाइक से उझानी जा रहा था। बरेली-बदायूं हाइवे पर पुठी मोड़ से आगे बाइक को तेज रफ़्तार कैंटर डीसीएम ने रौंद डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।कैंटर ने इस दौरान युसुफपुर के इंतजार की बाइक में भी टक्कर मारी, जब वह बच्चे विलाल के साथ कबूलपुरा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कैंटर की टक्कर से ट्रॉली क्षतिग्रस्त, कैंटर चालक की मौत हादसे में बाप-बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस गाड़ी ने आइसक्रीम बेचने वाले प्रि...