फरीदाबाद, जनवरी 28 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आईएमटी में मंगलवार की सुबह एक कैंटर की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पैदल जा रहा था । हादसे के बाद कैंटर चालक कैंटर को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बी के अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आईएमटी स्थित एक कंपनी में काम करने वाले ड्राइवर अनिल कुमार अवस्थी मंगलवार की सुबह आईएमटी पेट्रोल पंप के पास से जा रहे थे तभी किसी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड से उसका नाम अनिल कुमार अवस्थी बताया और वह उरई जिला जालौन उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। आईएमटी चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के भाई अश्वनी कुमार को फोन पर सूचना दे दी गई है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.