कैंटर और थ्री-व्हीलर की भिड़ंत में छह घायल, एक की हालत गंभीर
हापुड़, जून 12 -- हापुड़, संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर कैंटर और थ्री-व्हीलर की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। गांव चकसैनपुर उर्फ बाबूगढ़ निवासी दीपा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जून को वह अपने पति रूपचंद के साथ थ्री-व्हीलर में सवार होकर हापुड़ से अपने घर लौट रही थी। जब थ्री-व्हीलर एनएच-9 स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो आगे चल रहे कैंटर चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ओवरटेक किया और अचानक उनकी लेन में आ गया। आरोप है कि चालक ने बिना किसी कारण अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा थ्री-व्हीलर कैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.