पीलीभीत, जून 12 -- जहानाबाद। पीलीभीत जहानाबाद मार्ग पर बहेड़ी से पीलीभीत आ रही कार में पीलीभीत की तरफ से सीएनजी से भरी कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर उसको बरेली रेफर कर दिया गया। हादसा वुधवार रात दो बजे जहानाबाद रोड पर हुआ। कार सवार मोहम्मद अहमद,रिश्तेदार जुलैइका पुत्री हनीफ और रोशनारा पत्नी शकील अहमद निवासी बहेड़ी के साथ बहेड़ी से पीलीभीत जा रहे थे। जहानाबाद से आगे फौजी ढाबा के समीप पीलीभीत की तरफ से आ रहे सीएनजी भरे कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में जुलैइका गभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...