कैंची स्थापना दिवस पर हल्द्वानी, नैनीताल से भी चलेंगी शटल सेवा
हल्द्वानी, जून 10 -- भवाली। कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कैंची धाम में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। फैसला लिया गया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हल्द्वानी, नैनीताल, भीमताल और भवाली से शटल सेवा संचालित की जाएगी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि स्थापना दिवस पर आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जाएंगे। श्रद्धालु शटल सेवा के माध्यम से आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की स्थिति नहीं बनेगी। यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस पर नयना देवी मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का होगा आयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.