गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- लोनी, संवाददाता। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दंपति के बीच हुए विवाद में बीच बचाव कराने पहुंचे साले पर जीजा ने कैंची से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जीटीबी अस्पताल ले जाते समय घायल युवक की रास्ते में मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई न करने की बात कही है। घटना के बाद से जीजा फरार है। जवाहर नगर कॉलोनी में रहने वाले रवि की बेटी टीना का विवाह तीन वर्ष पहले सोनिया नगर कॉलोनी में रहने वाले राहुल के साथ हुआ था। दोनों का डेढ़ वर्ष का पुत्र है। राहुल ऑटो ड्राइवर है। टीना का अक्सर घरेलू काम को लेकर सास से विवाद होता था। सोमवार शाम को दोनों के बीच विवाद हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.