अल्मोड़ा, जून 28 -- रानीखेत। कैंची धाम के जाम ने यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। केमू के कई वाहन जाम में फंसे हैं, टैक्सी चालक जाम के चलते हल्द्वानी चलने से कतरा रहे हैं, अव्यवस्था का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को सुबह से ही केमू स्टेशन पर हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें- भवाली में टैक्सियों के इंतजार में धूप में तपे लोगयात्री की कठिनाइयाँ केमू के कुछ वाहन फुल हो गए, कुछ टैक्सी चालक रामनगर होते हुए हल्द्वानी रवाना हो गए। पूर्वान्ह वाहनों का अकल पड़ गया, दिनभर यात्री वाहनों का इंतजार करते दिखे। हल्द्वानी जाने वाले यात्री विनोद सिंह ने बताया कि जरूरी काम से जाना था, अब वाहन नहीं मिल रहे हैं, केमू के वाहन जो अल्मोड़ा कि तरफ से आ रहे हैं वो पहले से ही पैक होकर आ रहे हैं, टैक्सियां मिल नहीं रही...