नैनीताल, मार्च 14 -- भवाली, संवाददाता। प्रसिद्ध कैंची धाम में शनिवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं के उमड़ने से व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। धाम से निगलाट तक 3 किमी लंबा जाम लगने से अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग पर यात्री घंटों फंसे रहे। यात्रियों का कहना है कि बाईपास मार्ग न खुलने और अपर्याप्त पुलिस बल के कारण मुसीबत बढ़ रही है। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि शनिवार देर शाम तक करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे और देर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा।हैरानी की बात यह है कि कैंची पुलिस चौकी पिछले डेढ़ महीने से बिना प्रभारी के चल रही है। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था केवल एक दरोगा और दो सिपाहियों के भरोसे है। ग्राम प्रधान सीमा आर्या ने आगामी सीजन को देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक बल बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.