कैंची धाम स्थापना दिवस पर व्यापार मंडल ने श्रद्धालुओं को बांटा शरबत प्रसाद
हल्द्वानी, जून 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। बाबा नीम करौली महाराज के पावन धाम कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल द्वारा श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए लगाए गए सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों को ठंडा और मीठा शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह के साथ सेवा कार्य किया। कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने शरबत प्रसाद ग्रहण कर इस पहल की सराहना की। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की प्रेरणा से नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव के साथ यह आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कैंची धाम स्थापना दिवस पर व्यापार मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.