कैंची धाम स्थापना दिवस की बैठक में स्थानीयों की उपेक्षा पर नाराजगी
नैनीताल, जून 8 -- भवाली, संवाददाता। आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले कैंची धाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों को लेकर मंदिर समिति एवं प्रशासन की ओर से आयोजित बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और ग्रामीणों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर ग्राम प्रधान सीमा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ग्राम प्रधान सीमा ने कहा कि कैंची धाम में प्रतिवर्ष ऐतिहासिक मेला आयोजित होता है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के सफल संचालन में स्थानीय लोगों, व्यापारियों और ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, लेकिन इस बार प्रशासन ने तैयारियों से संबंधित बैठक में उन्हें शामिल करना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है जब स्थापना दिवस मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में स्थानीय जनता के प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.