कैंची धाम में 36 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन
नैनीताल, अक्टूबर 2 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से भवाली-कैंची धाम मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए करीब 36 हजार श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे। कैंची से निगलाट तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए, जबकि कई श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भवाली से कैंची धाम तक पैदल पहुंचकर दर्शन किए। बीती गुरुवार रात से ही कैंची धाम के आसपास सड़क किनारे आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होने लगा था। शुक्रवार सुबह भीड़ बढ़ने के साथ स्थिति और गंभीर हो गई। कैंची धाम से निगलाट तक दिनभर वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस और यातायात कर्मियों को यातायात सुचारू कराने के लिए लगातार मशक्कत करनी पड़ी। सिक्योरिटी सुपरवाइजर विनोद कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.