कैंची धाम में पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज
नैनीताल, जून 14 -- भवाली। कैंची धाम क्षेत्र में दो पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता और मारपीट का आरोप लगा है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर कोतवाली भवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित पुलिसकर्मी ऊधमसिंह नगर जिले में तैनात बताए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- छेड़खानी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, दो लोग हिरासत मेंघटना का विवरण तहरीर में हल्द्वानी निवासी शैलेष बेलवाल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 12 जून को कैंची धाम स्थित अपनी ससुराल आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि 13 जून की रात में उनकी बेटी परिवार के साथ मंदिर से प्रसाद लेकर घर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सादे कपड़ों में मौजूद दो अधेड़ उम्र के व्यक्ति जो नशे में थे, उन्होंने बेटी के साथ आपत्तिजनक और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि दोनों ने युवती के साथ अभद्रता की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.