कैंची धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
नैनीताल, मई 25 -- भवाली, संवाददाता। कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस से पहले ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इन दिनों रोज 20 से 30 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। रविवार को करीब 30 हजार और सोमवार को 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया।श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या के चलते कैंची धाम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होने लगी है। मंदिर के आसपास करीब एक किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह से देर शाम तक भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर हरिद्वार की सड़कों पर रेंगते रहे वाहन, दिनभर जाम से जूझते रहे श्रद्धालु जाम के कारण कई आवश्यक वाहन भी प्रभावित हुए। पहाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.